3 w - Translate

यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। क्रिकेटर और पूर्व आईपीएल खिलाड़ी अमित मिश्रा और उनके घर वालों के खिलाफ पत्नी ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। अमित मिश्रा की पत्नी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट सप्तम की अदालत में घरेलू हिंसा का का परिवाद दाखिल किया है। इसके साथ ही एक करोड़ रूपए की क्षतिपूर्ति की मांग की है।

👉गरिमा का आरोप है कि दहेज में 10 लाख रूपए नकद और हांडा सिटी की डिमांड पूरी नहीं होने पर ससुरालजनों ने विदाई से इन्कार कर दिया था। ढाई लाख रूपए देने पर विदाई की गई थी। किदवई नगर आरबीआई कॉलोनी स्थित सास बीना, ससुर शशिकांत, जेठ अमर, जेठानी रितु और ननंद स्वाति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

👉आरोप है कि पति उनके सामने ही दूसरी लड़कियों से फोन पर उल्टी सीधी बातें करते। विरोध करने पर दिसंबर 2024 में पति ने उन्हें घर से निकाल दिया। तब से वह पिता के घर रह रही हैं। अमित मिश्रा ने बताया कि पत्नी खुद उन्हें प्रताड़ित कर रही है। पूर्व में बैंक कार्यालय के बाहर उनके साथ मारपीट कर चुकी है।

image