2 лет - перевести

चौकाघाट फ्लाईओवर पर हुई अत्यन्त कष्टदायी सड़क दुर्घटना में दिवंगत बहन, स्व. नीलम सोनकर को हरिश्चंद्र घाट पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।
बाबा विश्वनाथ जी से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।
गैलेक्सी अस्पताल जाकर वहां भर्ती बिटिया गौतमी और उसके पिता श्री राहुल सोनकर से भेंट की। चिकित्सकों से उनका हाल पूछा।अस्पताल प्रशासन से उनकी समुचित चिकित्सा हेतु निवेदन किया।
घाट पर और अस्पताल में उपस्थित लोगों ने कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की। इस सम्बन्ध में पुलिस को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। जिन लोगों ने एक परिवार को उजाड़ दिया, वह किसी भी हाल में बख्शे नही जाएंगे।

imageimage