5 w - Translate

सभी को ‘शिवराज्याभिषेक दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ।
वर्ष 1674 में आज ही के दिन अधर्म और अत्याचार के विरुद्ध स्वधर्म की विजय पताका को अजेय बनाने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ और भारत को ‘हिंदवी स्वराज’ मिला। यह गौरवमय दिन भारतीय संस्कृति के मस्तक पर स्वाभिमान का विजय तिलक था।
‘हिंदवी स्वराज’ स्वधर्म की रक्षा के लिए पराक्रम की पराकाष्ठा तक जाने और भावी भारत के मूल में स्वसंस्कृति की स्थापना की प्रेरणा बना। छत्रपति शिवाजी महाराज का मातृभूमि के प्रति प्रेम, त्याग और संघर्ष युगों-युगों तक भारत की प्रेरणा का केंद्र रहेगा।

image