3 w - übersetzen

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी जी के साथ संगठन में लम्बे समय तक कार्य किया। चाहे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को सशक्त करना हो या मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात की विकास यात्रा को गतिशील रखना हो, विजयभाई ने हर दायित्व को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया। यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि अब वे हम सबके बीच नहीं रहे।
स्वभाव से शांत व विचारशील रूपाणी जी की संगठन के प्रति निष्ठा और अनुशासनप्रियता अद्भुत थी। कुछ दिनों पूर्व ही उनसे भेंट हुई और पंजाब में संगठन संबंधी जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अंजलि रूपाणी जी से बात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की। दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति

image