1 w - Traduire

ईरान का इतिहास भी पढ़ लेना 👇
आज से 2500 साल पहले अलेक्जेंडर ने ईरान को बिना शर्त आत्मसमर्पण करने को कहा. ईरानी राजा आर्य पुत्र डेरियस Ⅲ ने झुकने से इंकार कर दिया.

330 BC में मकदूनिया की खूंखार 47,000 सैनिक प्राचीन ईरान यानी पर्शिया की राजधानी पेरसोपोलिस की ओर कूच कर गए.

डेरियस Ⅲ के 2,50,000 सैनिक और अलेक्जेंडर के 47,000 सैनिकों आपस में भीड़ गए. बेहतर रणनीति ने अलेक्जेंडर की सेना को जीत दिला दी. डेरियस Ⅲ अपने परिवार को छोड़कर भाग गया.

इस जीत के बाद बुरा हुआ, नही... बहुत बुरा हुआ. अलेक्जेंडर की सेना ने पेरसेपोलिस नगर को नेस्तनाबूद करना शुरू किया. लूट, बलात्कार और सामूहिक नरसंहार को अंजाम दिया गया.

ईरानी सैनिक कमांडर ने अपने राजा का सोने का रथ 4000 टैलेंट सोना (1,04,000 किलो) अलेक्जेंडर के चरणों में रखा.

जोरास्ट्रियन को राजधर्म मानने वाले अकेमेनिड साम्राज्य का अंत हो गया.

ईरानी शाही महल में डेरियस Ⅲ की बेटी, राजकुमारी स्टेटिरा का विवाह अलेक्जेंडर हुआ. और दरबार की 80 कुलीन महिलाओं का विवाह मकदूनिया के सैनिक कमांडरों से किया गया.

इस विवाह में पर्शिया की महारानी को नचाया गया..!!?

image