20 ш - перевести

"जिनसे जन्म, उन्हें नमन"
आज मैंने अपने पूज्य पिताजी का श्राद्ध विधिपूर्वक सम्पन्न किया। परिवार और स्नेहीजनों की उपस्थिति में श्रद्धा व भाव से तर्पण अर्पित कर पितरों को नमन किया।
पूर्वजों का आशीर्वाद ही जीवन की सच्ची धरोहर है। उनकी पावन स्मृतियों को नमन करते हुए प्रार्थना करता हूँ कि उनका आशीष सदैव हम सब पर बना रहे और हमें धर्म, सेवा व संस्कार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पिताजी की पवित्र आत्मा को शांति प्रदान करें।

image