2 ш - перевести

भारत की पहली किन्नर डॉक्टर बनी केरल की डॉक्टर प्रिया इसके साथ ही प्रिया ने ये भी साबित कर दिया किन्नर होना कुदरत पर निर्भर है लेकिन काबिल होना अपनी मेहनत पर निर्भर है।

प्रिया ने भेदभाव और कठिनाइयों से लड़ते हुए मेडिकल की दुनिया में वो मुकाम हासिल किया, जो आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।

प्रिया की ये उपलब्धि सिर्फ़ व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश है कि पहचान जन्म से नहीं, बल्कि कर्म और परिश्रम से बनती है। आज डॉ. प्रिया का नाम उन सभी के लिए उम्मीद की किरण है, जो हालात से जूझ रहे हैं और अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं। 💐💐

image