17 w - Vertalen

रामायण संदेश परिवार के सभी सदस्यों को तुलसी विवाह और देव उठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।।
आज जब हम दीप जलाते हैं, जब घर के आंगन में तुलसी माता के पास दीपक टिमटिमाता है — ऐसा लगता है मानो स्वयं भगवान विष्णु नींद से जागकर हमारे घर में पधार रहे हों।
तुलसी माता के सम्मुख खड़े होकर जब हम लाल चुनरी अर्पित करते हैं, तो हृदय में अनोखी शांति उतरती है।हर सुहागन जब तुलसी विवाह में सम्मिलित होती है, तो वह केवल एक अनुष्ठान नहीं निभा रही होती — वह स्वयं लक्ष्मी स्वरूपा बन जाती है। इस क्षण में ऐसा प्रतीत होता है जैसे संपूर्ण सृष्टि मंगल गीत गा रही हो, और स्वयं श्रीहरि मुस्कुरा रहे हों।
आज का दिन केवल पूजा का नहीं, बल्कि अपने भीतर की भक्ति जगाने का है।जब हम तुलसी जी पर जल चढ़ाते हैं, जब विष्णु भगवान के चरणों में दीप रखते हैं — तो मन कह उठता है,“अब सब शुभ होगा, सब मंगल होगा।”
इस देवदीपावली पर आपके जीवन में भी श्रीहरि की कृपा और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा बना रहे। आपके घर में सदा प्रकाश, समृद्धि और भक्ति का संगम बना रहे।
तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।
श्रीहरि चरणों का दास - सुनील मिश्रा
🚩 जय श्रीराम 🚩
🚩 जय लक्ष्मीनारायण 🚩

image