15 w - übersetzen

उत्तिष्ठोत्तिष्ठ गोविन्द उत्तिष्ठ गरुडध्वज।
उत्तिष्ठ कमलाकान्त त्रैलोक्यमन्गलं कुरु।।
देवोत्थान एकादशी उस पावन पर्व की साक्षी है, जब त्रैलोक्यपालक भगवान श्रीविष्णु योगनिद्रा से जागृत होकर पुनः सृष्टि के पालन संरक्षण हेतु सक्रिय होते हैं। यह दैव चैतन्य के पुनर्जागरण का दिवस है; जब समस्त शुभ कर्मों की गति पुनः प्रारम्भ होती है।
मनुष्य के अंतस् में स्वभावत: अपार ऊर्जा, अदम्य ओज, दिव्य तेज और पारमार्थिक विभूतियाँ अंतर्निहित हैं। इन दैवी शक्तियों को विवेक, सत्संकल्प और शुभविचार द्वारा जागृत किया जा सकता है। देवोत्थान एकादशी, उन सुप्त दैवी शक्तियों के प्रबोधन की शुभ्र बेला है; जब अंतःकरण में धर्म, सत्य और सद्गुणों का पुनरारम्भ होता है।

image