6 hrs - Translate

हरियाणा की ‘शेरनी’ शेफाली वर्मा को सरकार का सलाम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया 1.50 करोड़ का ईनाम
खेलपथ संवाद
चंडीगढ़। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व विजेता खिलाड़ी शेफाली वर्मा का बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर में भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने शेफाली को 1.50 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि और ग्रेड-ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया। उन्होंने कहा कि शेफाली ने न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत का नाम गौरवान्वित किया है। वह आज देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत और संघर्ष की मिसाल हैं।

image