2 d - Vertalen

बागेश्वर महाराज की पदयात्रा संपन्न, बांके बिहारी से लिया आशीर्वाद।
बागेश्वर-बांके बिहारी मिलन पदयात्रा संपन्न हुई। बागेश्वर महाराज 150 किलोमीटर पैदल चलकर वृंदावन धाम में भगवान बांके बिहारी लाल के दर्शन किए।
बागेश्वर महाराज जी की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर के मां कात्यायनी माता मंदिर से प्रारंभ हुई, जो 150 किलोमीटर पैदल चलकर तीन राज्यों से होते हुए आज वृंदावन के बांके बिहारी जी के चरणों में प्रणाम कर आशीर्वाद लिया और यह बागेश्वर-बांके बिहारी मिलन पदयात्रा संपन्न हुई। महाराज जी ने आज अंतिम दिन 20 किलोमीटर पैदल चलकर पूर्ण की। बागेश्वर महाराज के साथ इंदेश उपाध्याय जी और पुंडरीक जी बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। वृंदावन की जिन सड़कों-गलियों से यह पदयात्रा निकली, वहां पर जय श्री राम से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा और गलियों और चौराहों में राम नाम के साथ हजारों की संख्या में भक्त मिले।। See less