24 часы - перевести

पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की ब्रज में जय-जयकार
जात-पात की करो विदाई, हम सब हिन्दू भाई-भाई
विशेष खबर
मथुरा। धर्म क्या है। आस्था क्या है। विश्वास क्या है। इन सवालों के जवाब कान्हा की नगरी में सड़कों पर उमड़े जन ज्वार को देख स्वत: मिल जाते हैं। धर्म की डोर से बंधे लाखों श्रद्धालु आस्था की यात्रा पर निकल पड़े। विश्वास से पग बढ़ते रहे। दिल्ली के छतरपुर से चली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा को कान्हा की नगरी में जो प्यार और दुलार मिला, उसने कई बहुत सारे मिथक तोड़ दिए।

imageimage