14 horas - Traducciones

वो रोती-चिल्लाती रही। "मुझे जाने दो। बस एक बार धरम जी को देखने दो।" मगर पुलिस वालों ने उसे भीतर नहीं जाने दिया। आखिरकार उसने नोटों का एक गुच्छा निकाला और कहा कि मैं ये #dharmendra जी की चिता पर चढ़ाना चाहती हूं। मगर किसी ने उसकी एक ना सुनी। उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उसके पास ही एक और महिला भी खड़ी थी। और वो महिला भी बेतहाशा रो रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा रहा है कि धरम जी की कुछ फ़ैन्स उनके लिए रो रही हैं। उन्हें आखिरी दफ़ा देखना चाहती हैं। ज़ाहिर है, धरम जी का जाना कइयों के लिए बहुत दुख और सदमे जैसा है। ये महिला बेचारी अकेली नहीं होगी जो आज इतना दुखी होगी। जाने कितने ही फैंस होंगे धरम जी के जिनके लिए आज का दिन बहुत बुरा रहा है।

image