21 часы - перевести

रेंद्र सिंह ने छोड़ा महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच पद
नीदरलैंड के शोर्ड मारिन सम्हाल सकते हैं यह जिम्मेदारी
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने ‘निजी कारणों' का हवाला देकर तुरंत प्रभाव से पद से इस्तीफा दे दिया है। हॉकी इंडिया ने देर शाम जारी बयान में इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने निजी कारणों से पद से इस्तीफा दे दिया है। हरेंद्र सिंह ने अप्रैल 2024 में ही पद संभाला था और समझा जा रहा था कि वह लॉस एंजिलिस ओलम्पिक 2028 तक टीम के साथ रहेंगे।

image