15 ш - перевести

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक रूटीन मिलिट्री एक्सरसाइज के दौरान हादसा हो गया। इंदिरा गांधी नहर में इंडियन आर्मी का एक टैंक डूब गया। इससे टैंक में सवाल एक जवान शहीद हो गया। घटना मंगलवार को उस समय हुई जब टैंकों से नहर पार करने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सेना की एक यूनिट इंदिरा गांधी नहर में अभ्यास कर रही थी। इसी दौरान एक टैंक को नहर में उतारा गया। जैसे ही टैंक नहर के बीचों-बीच पहुंचा, वह तेजी से पानी में डूबने लगा। इस हादसे में दो जवान तो किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन एक जवान टैंक के अंदर फंस गया और डूब गया।

image