ये हैं निहाल सिंह जिन्होंने 40 फीट गहरे नाले में गिरी बस का शीशा तोड़कर 20 लोगों की जान बचाई। यमुना एक्सप्रेसवे पर जा रही जनरथ बस अनियंत्रित होकर झरना नाले में गिर गई ये हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। बस 40 फीट गहरे नाले जा गिरी थी। बस में पानी भर चुका था। लोग जिंदगी के लिए छटपटा रहे थे।
बस के गिरने की आवाज और लोगों की चीख-पुकार सुनते ही चौगान गांव के बघेल ठार निवासी निहाल सिंह पहुंच गए थे। उन्होंने एक पल की देरी किए बगैर नाले में छलांग लगा दी।
निहाल सिंह बस का शीशा तोड़कर अंदर घुसे इसके बाद गेट खोलकर यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला। निहाल की मदद से 20 लोग बस से बाहर निकले थे। ये सभी घायल थे। सबकी जान बच गई। इस बहादुरी के लिए निहाल सिंह को जीवन रक्षा पदक से नवाज गया। 💐💐