1 d - перевести

देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तो सर्दी आफत बनकर लोगों पर टूट रही है। इस पूरे उत्तर भारत में सर्दी देखने को मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (5 दिसंबर) को दिनभर धुंध देखने को मिलेगी। साथ ही पारा और गिर सकता है। उधर यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत में आज शीतलहर चलेगी। सुबह और शाम ठंड काफी बढ़ सकती है।
उत्तर प्रदेश में मौसम भी ज्यादा परिवर्तित नहीं हुआ है। रात और सुबह के समय ठंड शुरू हो गई है। लखनऊ में भी ठंड का सितम शुरू हो गया है। खासकर न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। 5 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। 6 और 7 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं। 8 और 9 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। 10 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम जस का तस बना रह सकता है।
#coldwave #delhincr #rajasthan #winterweather

image