दीपावली यूनेस्को की इस सूची में शामिल, भारतीय त्योहार को मिला खास दर्जादिल्लीः भारत का रोशनी का पर्व दीपावली अब आधिकारिक रूप से यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की प्रतिनिधि सूची में शामिल हो गया है। यह घोषणा 2025 की सूची के साथ की गई, जिसमें दुनिया भर की 20 सांस्कृतिक धरोहरों को स्थान मिला है।यूनेस्को यह सूची दुनिया की उन जीवित परंपराओं, सामाजिक प्रथाओं, त्योहारों, लोककला और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को सुरक्षित रखने के लिए तैयार करता है, जो पीढ़ियों से समाजों की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा रही हैं। दीपावली के अलावा, बांग्लादेश की तांगाइल साड़ी बुनाई कला को भी इस वर्ष की सूची में जगह मिली है।