20 часы - перевести

एक ऐसी सच्ची कहानी, जो किसी खूबसूरत फ़िल्म की स्क्रिप्ट से भी ज़्यादा सुंदर लगती है!

बिहार के बक्सर जिला के रहने वाले गोलू यादव के लिए वो एक आम दिन था, हमेशा की तरह एक साधारण रेल यात्रा! लेकिन असल में यह उनके जीवन का सबसे खूबसूरत दिन बनने वाला था।

ट्रेन में गोलू ने एक युवा लड़की को भीख माँगते देखा। बात की तो पता चला कि वो लड़की अनाथ, अकेली और बेसहारा है। वह चाहते तो उसका दुःख बांटकर आगे बढ़ सकते थे; लेकिन इसके बजाय उन्होंने लड़की की मदद करने का फैसला किया।

बहुत मेहनत और धैर्य के साथ गोलू ने उसके परिवार का पता लगाया, और सालों बाद उसे उसके बिछड़े हुए रिश्तेदारों से मिलवा दिया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई…

उसकी ज़िंदगी को दोबारा सँवारने की इस कोशिश के दौरान, दोनों के बीच भरोसे का एक प्यारा सा रिश्ता बन गया। धीरे–धीरे यही भरोसा प्यार में बदल गया।
और रेलवे प्लेटफॉर्म से शुरू हुई यह कहानी शादी के मंडप तक पहुँच गई।

image