3 ساعة - ترجم

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे में हुए भयंकर हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग हादसे के बाद बस में बुरी तरह से दब गए। वह निकल नहीं पाए। उन्होंने बेटी को फोन कर कहा कि हादसा हो गया। बस में दब गए हैं। किसी तरह उनको बचा लें। फिर फोन बंद हो गया। इतना सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बेटी मथुरा पहुंची तो पिता की जलने के बाद पिता के अवशेष मोर्चरी में रखवाए गए हैं। कानपुर नगर के रावतपुर के रहने वाले 75 वर्षीय जय प्रकाश वर्मा पेंटिंग का कार्य करते थे। वह सोमवार रात को समय शताब्दी की एसी कोच स्लीपर से दिल्ली के लिए निकले थे। मंगलवार सुबह 4.25 बजे उन्होंने बेटी मनीषा को फोन किया।
बताया कि जिस बस से वह दिल्ली जा रहे थे, उसका एक्सीडेंट हो गया है। बस में वह बुरी तरह से फंस गए हैं। उन्होंने बेटी से गुहार लगाते हुए कहा कि बचा लो। इतना सुनते ही बेटी मनीषा के होश उड़ गए। उसने स्वजन को बताया और वहां से दिल्ली के लिए निकल पड़ी।

image