16 w - Traducciones

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने इस्तीफा दे दिया है। फेमस फुटबॉलर लियोनल मेसी के कार्यक्रम में हुए बवाल के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्ताफा भेज दिया है | मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखे पत्र में बिस्वास ने कहा कि वह इस घटना की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने के लिए पद छोड़ रहे हैं। वहीं, लियोनेल मेस्सी इवेंट में अफरा-तफरी और तोड़फोड़ के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार ने DGP राजीव कुमार, बिधाननगर के CP मुकेश कुमार, युवा मामले और खेल विभाग के प्रधान सचिव राजेश कुमार सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

image