22 ساعة - ترجم

राष्ट्रपति भवन में अब इतिहास का नया अध्याय लिखा गया है।
ब्रिटिश अधिकारियों की तस्वीरें हटाकर वहाँ देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं के चित्र लगाए गए हैं। यह कदम औपनिवेशिक दौर के प्रतीकों को हटाकर भारत के सच्चे वीरों को सम्मान देने की दिशा में एक मजबूत पहल है।
कभी जिन गलियारों में ब्रिटिश सहायक अधिकारियों के चित्र लगे होते थे, आज वही स्थान ‘परम वीर दीर्घा’ के रूप में जाना जाता है। यह दीर्घा भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित सभी 21 जांबाज़ों को समर्पित है।
अब राष्ट्रपति भवन की दीवारों पर हमारे उन वीर सपूतों की तस्वीरें हैं, जिनकी बहादुरी और बलिदान पर पूरा देश गर्व करता है

image