14 Std - übersetzen

हालात चाहे जैसे भी हों अगर आप मेहनती हैं और कठिनाइयों से लड़ना जानते हैं तो एक दिन कामयाबी आपकी मुट्ठी में होगी। मध्य प्रदेश में खंडवा के रहने वाले ऋतिक सोलंकी ने अपनी उपलब्धि से यह साबित करके दिखाया। अफसरों की ड्राइवरी करने वाले पिता ने जो सपना देखा था ऋतिक ने उसे डिप्टी कलेक्टर बनकर सच कर दिखाया है। ऋतिक ने दूसरी बार मध्य प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा क्रैक की है। एमपीपीएससी 2022 परीक्षा पास करके वे ट्रेजरी ऑफिसर बने थे। इसलिए 2022 में एग्जाम क्लियर करने के बाद भी उन्होंने एमपी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए भी खूब तैयारी की और क्रैक किया।
#mppsc #successstory

image