आगरा के झरनापुर हरलालपुर गांव के अजयराज को अपनी बहादुरी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। अजयराज ने चंबल नदी में मगरमच्छ के हमले से अपने पिता वीरभान चाहर की जान बचाई थी। यह घटना 2025 की है, जब वीरभान नदी किनारे पानी लेने गए थे और एक मगरमच्छ ने उनका पैर पकड़ लिया था।
पिता को संकट में देख अजयराज ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगा दी और डंडे से मगरमच्छ पर हमला कर दिया। हमले से घबराकर मगरमच्छ गहरे पानी में भाग गया। इस घटना में वीरभान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, लेकिन सही समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। अजयराज के इस अदम्य साहस के लिए उन्हें राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया।