14 heures - Traduire

ऋषिकेश में हुई पथराव एवं लाठीचार्ज की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर आज मेयर, नगर निगम अधिकारियों, पार्षदगण एवं सम्मानित नागरिकों के साथ विस्तृत बैठक कर पूरे घटनाक्रम पर गंभीर चर्चा की।
जनहित सर्वोपरि है। प्रशासन और जनता के बीच संवाद, विश्वास व समन्वय बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। प्रभावित नागरिकों को न्याय व राहत दिलाने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे। नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि नगर निगम अपने अधिकार क्षेत्र से जुड़े मामलों में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में मजबूती से पक्ष रखने हेतु निपुण वकील नियुक्त करे। साथ ही ऋषिकेश की जनता भी अपने पक्ष के लिए सक्षम अधिवक्ता के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में अपनी बात रखेगी।
ऋषिकेश की शांति, सौहार्द और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

image
image
image