3 ш - перевести

नेपाल में बागमती नदी के किनारे स्थित पशुपतिनाथ मंदिर सदियों से आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। मान्यता है कि पशुपतिनाथ के दर्शन के बिना केदारनाथ यात्रा अधूरी मानी जाती है। इस मंदिर में पंचमुखी शिवलिंग स्थापित है और इसका गहरा संबंध महाभारत काल से जुड़ा हुआ है।
पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत युद्ध के बाद पांडव अपने पापों से मुक्ति के लिए भगवान शिव की खोज में निकले। शिव जी उनसे क्रोधित थे और केदारनाथ में भैंसे (महिष) का रूप धारण कर पृथ्वी में समा गए। भीम द्वारा पकड़े जाने पर शिव जी का मुख पशुपतिनाथ में प्रकट हुआ, जबकि शरीर के अन्य भाग पंचकेदार स्थलों में प्रकट हुए। इसी कारण केदारनाथ और पशुपतिनाथ का विशेष संबंध माना जाता है।
एक अन्य कथा के अनुसार, शिव जी ने सभी प्राणियों की रक्षा के लिए पशुपतिनाथ रूप धारण किया। इसी वजह से उन्हें ‘पशुओं और समस्त जीवों के स्वामी’ यानी पशुपतिनाथ कहा गया। यह कथा शिव की करुणा, संरक्षण और दिव्यता को दर्शाती है।
#pashupatinathtemple #lordshiva #mahabharatkatha #jagranjosh

image