2 د - ترجم

स्विट्जरलैंड के मशहूर लग्जरी अल्पाइन स्की रिजॉर्ट शहर क्रांस मोंटाना में गुरुवार तड़के न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान विस्फोट हुआ। इस धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई अन्य घायल हैं। स्विस पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। स्विट्जरलैंड में जिस जगह धमाका हुआ है वो राजधानी बर्न से 2 घंटे की दूरी पर स्थित है। धमाके के बाद बचाव अभियान जारी है। स्विट्जरलैंड की पुलिस ने बताया कि रिजॉर्ट के बार में धमाका होने से कई लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वालिस कैंटन में पुलिस प्रवक्ता गेटान लैथियन ने बताया कि अज्ञात कारण से धमाका हुआ है। उन्होंने कहा कि धमाका ले कॉन्स्टेलेशन नाम के एक बार में हुआ, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

image