18 horas - Traduzir

देहरादून में नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पूर्व सैनिक मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर देश की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों से आत्मीय संवाद किया। उनका अनुभव, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उत्तराखंड के वीर सैनिक हमारा गौरव हैं और हमारी सरकार सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान, पुनर्वास और समग्र कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उनके हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। साथ ही सैनिकों को प्रदान की जाने वाली पुरस्कार एवं सम्मान राशि में भी कई गुना वृद्धि की गई है।

imageimage