3 d - Translate

दिल्ली की 26 जनवरी परेड में इस बार दिखेगा कुछ ऐसा, जो बहुतों ने पहले कभी नहीं देखा!
गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में पहली बार भारतीय सेना का विशेष पशु दस्ता (Animal Squad) कर्तव्य पथ पर मार्च करता नज़र आएगा। यह दस्ता सिर्फ़ आकर्षण नहीं, बल्कि देश की रक्षा में पशुओं की अहम भूमिका को भी दर्शाएगा।
इस पशु दस्ते में दो बैक्ट्रियन ऊंट, चार ज़ांस्कर टट्टू, चार शिकारी पक्षी और 16 Army Dogs शामिल होंगे। इनमें सबसे ज़्यादा ध्यान खींच रहे हैं बैक्ट्रियन ऊंट— जिन्हें आम ऊंटों से अलग पहचान मिलती है। ये ऊंट लद्दाख के ठंडे रेगिस्तानी इलाकों में तैनात रहते हैं और 15,000 फीट से अधिक ऊँचाई, बेहद कम तापमान और कठिन हालात में भी काम करने में सक्षम हैं।
एक बैक्ट्रियन ऊंट 250 किलो तक भार उठा सकता है और कम पानी-चारे में लंबी दूरी तय कर सकता है। सेना की परेड में ये ऊंट पशु दस्ते की अगुवाई करेंगे।
यह परेड सिर्फ़ परंपरा नहीं, बल्कि उन मूक सैनिकों को सम्मान है जो दुर्गम इलाकों में भारतीय सेना की ताकत बनते हैं।