2 ré - Traduire

लखनऊ के खुर्रम नगर में सितंबर 2025 में शुरू हुआ Glam House सिर्फ एक सैलून नहीं है। यह उस जज्बे की कहानी है, जिसमें पढ़ाई और बिजनेस साथ साथ चलते हैं। इसकी संस्थापक खुशी गुप्ता आज भी बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं और साथ ही ब्यूटी इंडस्ट्री में अपना ब्रांड खड़ा कर रही हैं।

मेकअप से शुरू हुआ शौक प्रोफेशन बना। अलग अलग स्टूडियो में काम किया। मैनेजमेंट सीखा। फिर अपना सैलून खोलने का फैसला लिया। रास्ता आसान नहीं था, लेकिन यूपी सरकार की CM YUVA योजना से मिले लोन और शुरुआती EMI राहत ने मजबूती दी।

आज Glam House में स्किन केयर, मेकअप और हेयर से जुड़ी सेवाएं मिलती हैं। खुशी मानती हैं कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सही जानकारी और सही मौका मिलना जरूरी है।

image