थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न (राम दशम) दुनिया के सबसे अमीर शाही शासक माने जाते हैं, जिनकी कुल संपत्ति का अनुमान करीब 50 अरब डॉलर (लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपये) है। उनके लग्जरी बेड़े में 300 से ज्यादा कारें, 38 प्राइवेट जेट और 52 सोने की नावें शामिल हैं।
राजा की कमाई का मुख्य जरिया थाईलैंड भर में फैली उनकी 40,000 से अधिक रेंटल प्रॉपर्टीज हैं, जो लगभग 16,210 एकड़ जमीन पर बनी हैं। इसके अतिरिक्त, सियाम कमर्शियल बैंक में उनकी 23% और सियाम सीमेंट ग्रुप में 33% हिस्सेदारी है, जो उनकी आय का बड़ा स्रोत है। 2018 में उन्होंने शाही संपत्तियों की देखरेख करने वाली संस्था 'क्राउन प्रॉपर्टी ब्यूरो' का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था।
#kingofthailand #royalwealth #luxuryroyals #worldfacts