3 ساعة - ترجم

दक्षिणी दिल्ली। कालिंदी कुंज में यमुना घाट पर रविवार को प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। पर्यावरणविदों के मुताबिक जहरीले झाग की एक मोटी परत दिखाई दी, जिससे इकोलॉजी को नुकसान पहुंचेगा। नदी के किनारे भारी मात्रा में झाग जमा हो गया और इसमें धूल के कण भी साफ दिखाई दे रहे थे।
घाट पर सफाई अभियान चलाने वाले पर्यावरणविद पंकज कुमार ने बताया कि छठ पूजा के दौरान यमुना नदी को साफ करने के लिए एक सामूहिक प्रयास किया गया था। अगर यह प्रयास जारी रहता तो कुछ ही महीनों में नदी की हालत में काफी सुधार हो सकता था।
अर्थ वारियर्स ग्रुप के अतुल कुमार ने कहा कि दिल्ली के यमुना घाटों पर प्रदूषण गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर रहा है। इससे घाटों पर हर रविवार को नदी किनारे सफाई करने वाले वालंटियर्स को स्वास्थ्य खतरों का सामना करना पड़ता है।
पर्यावरणविदों का दावा है कि दिसंबर और जनवरी में पानी पिछले साल अक्टूबर में छठ पूजा से पहले की तुलना में बहुत ज्यादा प्रदूषित हो गया है। वहीं आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पोस्ट सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा- नकली यमुना का असली सच।

image