3 ore - Tradurre

हमें गर्व है 🚩
आज पूरी दुनिया में हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। कहीं युद्ध है, कहीं सरकारें गिर रही हैं, कहीं जनता परेशान है।
ईरान में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर बाहर जाना पड़ा।
नेपाल कई सालों से राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा है।
पाकिस्तान का एक पूर्व प्रधानमंत्री जेल में है और वहां की अर्थव्यवस्था बहुत कमजोर हालत में है।
यूक्रेन में युद्ध चल रहा है और वहां की सरकार सुरक्षित जगहों से काम कर रही है।
वेनेजुएला में हालात इतने खराब हैं कि वहां की पूरी व्यवस्था डगमगा गई है।
लेकिन इन सबके बीच भारत की स्थिति बिल्कुल अलग दिखाई देती है।
यहां लोग अपने त्योहार मना रहे हैं, ठंड में अलाव जला रहे हैं, पतंग उड़ा रहे हैं, परिवार के साथ बैठकर खाना खा रहे हैं और सामान्य जीवन जी रहे हैं।
यहां बाजार खुले हैं, स्कूल चल रहे हैं, लोग काम पर जा रहे हैं और भविष्य को लेकर डर नहीं है।
यह सब अपने आप नहीं हो गया।
इसके पीछे देश में बनी स्थिर सरकार, मजबूत व्यवस्था और सही दिशा में लिए गए फैसले हैं।
एक ऐसा नेतृत्व जिसने देश को आगे रखने की कोशिश की और सुरक्षा, विकास और सम्मान पर ध्यान दिया।
जब देश में स्थिरता होती है, तब ही आम आदमी चैन से जी पाता है।
और आज भारत में यही देखने को मिल रहा है।#narendrmodiindia

image