सऊदी अरब में खुद को देश का सबसे उम्रदराज व्यक्ति बताने वाले नासिर बिन रदान अल वदाई का 142 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 जनवरी को रियाद में उनकी मृत्यु हुई और उनके जनाजे में 7,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए।
दावा किया गया है कि अल वदाई का जन्म 1884 में हुआ था और वे अपने पीछे 134 बच्चे और पोते-पोतियां छोड़ गए हैं। उनके जीवन से जुड़ी एक खास बात यह रही कि उन्होंने 110 साल की उम्र में आखिरी बार निकाह किया था, जिसके बाद वे एक बेटी के पिता भी बने थे।
अल वदाई ने अपने जीवनकाल में 40 से अधिक बार हज यात्रा पूरी की थी। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों ने उनकी 142 साल की उम्र के दावे पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि दुनिया में अब तक का सबसे अधिक उम्र (122 साल) जीने का सत्यापित रिकॉर्ड जीन कैलमेंट के नाम है।