8 Std - übersetzen

आज हमारा देश 2047 तक विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है, और विकसित भारत के निर्माण के लिए पूर्वी भारत का विकास बहुत जरूरी है। दशकों तक पूर्वी भारत को नफरत की राजनीति करने वालों ने जकड़ कर रखा था। भाजपा ने इन राज्यों को नफरत की राजनीति करने वालों के चंगुल से मुक्त किया है। पूर्वी राज्यों का विश्वास, अगर किसी के साथ है, तो उस पार्टी का नाम है भाजपा।
आज मैं आपको बंगाल के तेज विकास का विश्वास दिलाने आया हूं। आप यहां भाजपा सरकार बनाइए, हम मालदा और पश्चिम बंगाल का वह पुराना गौरव फिर लौटाएंगे। यहां जब भाजपा आएगी, तब मालदा के किसानों और नौजवानों के लिए नए-नए अवसर लेकर आएंगे। भाजपा सरकार मालदा की मैंगो इकोनॉमी को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।
बंगाल के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती घुसपैठ की है। आप देखिए, दुनिया के विकसित और समृद्ध देश हैं, जिन्हें पैसों की कोई कमी नहीं है, वे अपनी जगह से घुसपैठियों को निकाल रहे हैं। पश्चिम बंगाल से भी घुसपैठियों को बाहर निकालना बहुत जरूरी है। पश्चिम बंगाल के अनेक क्षेत्रों में आबादी का संतुलन भी बिगड़ रहा है। यहां के लोग मुझे बताते हैं कि कई जगह तो बोलचाल भी बदलने लगी है। कई जगह भाषा और बोली में फर्क आ रहा है।
घुसपैठियों की आबादी बढ़ने से मालदा, मुर्शिदाबाद सहित पश्चिम बंगाल के अनेक क्षेत्रों में दंगे भी होने लगे हैं। आपको घुसपैठिए और यहां के सत्ताधारी दल के इस गठजोड़ को तोड़ना ही होगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ और घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। TMC की गुंडागर्दी का भी अंत होगा और गरीबों को डराने-धमकाने वाली TMC की राजनीति भी समाप्त होगी।
-मा. प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी

image