3 ore - Tradurre

हरियाणा के छोटे से गांव अलखपुरा के हर घर में हैं फुटबॉलर बेटियां
भिवानी के अलखपुरा गांव की बेटियां फुटबॉल में जगा रहीं अलख
एशियन चैम्पियनशिप से पहले कैम्प के लिए हुआ सात का चयन
खेलपथ संवाद
हिसार। आजादी से पहले के परोपकारी सेठ छज्जू राम की विरासत से लेकर उनकी पड़पोती बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत तक, भिवानी जिले के छोटे से गांव अलखपुरा का हरियाणा के सामाजिक ताने-बाने में हमेशा से एक खास स्थान रहा है। अब महिला फुटबॉल इस गांव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहा है। इस गांव के हर घर में फुटबॉलर बेटियां हैं।

imageimage