4 ساعة - ترجم

कानपुर: दो साल पहले कानपुर के मेडिकल स्‍टोर संचालक प्रतीक शर्मा की लखनऊ के होटल में हत्‍या कर दी गई थी।
कोर्ट ने इस मामले में प्रतीक की पत्‍नी नेहा और उसके प्रेमी आयुष शर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
नेहा और प्रतीक की सात साल की बेटी ने कोर्ट में गवाही दी। बेटी ने बताया कि मम्‍मी ने अंकल के साथ मिलकर पानी में कुछ पिलाया था।
इसके बाद पापा के खर्राटे आने बंद हो गए थे। दरअसल नेहा और आयुष ने प्रतीक को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया था।
किदवईनगर निवासी प्रतीक की शादी 2017 में अयोध्‍या की नेहा से हुई थी। उनकी एक बेटी और एक बेटा हैं।
छह मार्च, 2024 को नेहा, प्रतीक अपने बच्‍चों को साथ लेकर लखनऊ गए थे। प्रतीक का दोस्‍त आयुष शर्मा भी साथ में था।
12 मार्च को नेहा सिर्फ बच्‍चों के साथ कानपुर वापस लौटी। घरवालों ने पूछा तो बताया कि कार खराब हो गई है, इसलिए प्रतीक बाद में आएंगे।
16 मार्च को नेहा घर से दवाई लेने का बहाना निकली। बच्‍चे भी साथ में थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

image