3 часы - перевести

आजकल सोशल मीडिया पर हाथों पर गर्म चाय गिराने का एक अजीब-सा ट्रेंड चल पड़ा है। लोग इसे प्यार और साथ निभाने की कसौटी बना बैठे हैं, एक प्रेमी जोड़ा भी यही करने निकला।
लड़की के मन में डर था वह साफ मना कर रही थी।
लड़की: ये मत करो हाथ जल जाएगा
लड़का: मैं बस ये देखना चाहता हूं कि तुम सच में मेरा साथ देती हो या नहीं,
फिर भी लड़का नहीं माना दोनों चाय वाले से कहते हैं, अंकल चाय दे दो बहुत गर्म हो गई होगी।
लड़की: मस्ती मत करो सच में जल जाएगा
लड़का : देखो अभी से साथ देने से पीछे हट रही हो
गर्म चाय दोनों के हाथों पर गिरती है लड़की के चेहरे पर दर्द साफ दिखता है हाथ जल रहा होता है
वो कुछ नहीं कहती
बस दांत भींचकर दर्द सह लेती है
ट्रेंड के नाम पर लोग जिस्म जलाने लगे हैं, और अफसोस ये है कि आजकल प्यार भी वही कहलाता है, जहां दर्द सहने वाले को कमज़ोर और दर्द देने वाले को सच्चा साबित किया जाता है।
आपके क्या विचार हैं!👇

image