3 hrs - Translate

कुछ भी ऐसा कदम उठाने से पहले क्या घरवालों को याद नहीं आती? क्या मां बाप का चेहरा सामने नहीं आता?
गुना के रहने वाले अरुण रजक (2 का अफेयर एक लड़की से पिछले तीन साल से चल रहा था।
लड़की के घरवालों को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला जाता है, जिसके बाद वे लड़की के लिए रिश्ते खोजने लगते है।
दूसरी तरफ अरुण अपनी शादी की बात करता है, लेकिन लड़की के घरवाले उसे धमकाते है।
30 जनवरी को अरुण अपने काम पर गया था, इस दौरान उसने अपनी गर्लफ्रेंड से 15 से 20 मिनट तक फोन पर बात किया। बात करने के दौरान लड़की ने अरुण से बोला कि घर वाले शादी के लिए नहीं मान रहे हैं और उन्होंने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है।
यह सुनते ही अरुण को बहुत बड़ा झटका लगता है, और वह सीधे गर्लफ्रेंड के घर के सामने जाकर सल्फास खा लेता है।
सल्फास खाने के बाद वह अपने दोस्त को फोन करके बताता है कि मैं जहर खा लिया। दोस्त तत्काल वहां पहुंचता है, अस्पताल लेकर जाता है लेकिन अरुण दम तोड़ देता है।
अरुण की मौत के बाद परिवार वालों का दावा है की, लड़की ने धोखा दिया। अगर लड़की चाहती तो अरुण बच सकता था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#gunanews #shockingnews

image