16 horas - Traduzir

सोशल मीडिया से लेकर तमाम प्लेटफॉर्म पर एक जानकारी सर्कुलेट हुई कि अडानी की सीमेंट कंपनी में शिक्षित बेरोजगारों का रविवार को इंटरव्यू लिया जाना है और बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। फिर क्या था, सतना के कंपनी कार्यालय में रोजगार पाने ऐसी भाीड़ उमड़ी कि हालात खराब हो गए। प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा और एक-दो आवेदकों के भी इंटरव्यू नहीं हो सके। हालात ये रहे कि आवेदक कार्यालय के छत तक पहुंच गए और दफ्तर के सामने भीड़ बेकाबू होने लगी।

image