5 horas - Traducciones

पंजाब के तरनतारन जिले के गांव मालमोहरी में खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया जब एक शादी समारोह के दौरान गोली लगने से एक आर्मी जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है, जो खडूर साहिब के रहने वाले थे और भारतीय सेना में कार्यरत थे।
यह घटना बेहद दर्दनाक इसलिए है क्योंकि गुरसेवक की अपनी शादी महज 5 दिन पहले ही हुई थी। जानकारी के मुताबिक, गुरसेवक शादी समारोह में डीजे पर दोस्तों के साथ नाच रहे थे, तभी अचानक गोली चली और वह लहुलूहान होकर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। जिस घर में नई बहू के आने का जश्न था, वहां अब मातम पसरा है और दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

image