16 ore - Tradurre

भारतीय नौसेना की Lt Cdr Roopa A और Lt Cdr Dilna K को उनके अदम्य साहस और ऐतिहासिक समुद्री मिशन के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।
इन दोनों अधिकारियों ने वह कर दिखाया, जो बहुत कम लोग कल्पना भी कर पाते हैं।

उन्होंने INSV Tarini पर सवार होकर 2 अक्टूबर 2024 से 29 मई 2025 तक 8 महीनों में 21,600 नॉटिकल मील की हवा के सहारे (wind-powered), ड्यूल-हैंडेड सोलो समुद्री परिक्रमा सफलतापूर्वक पूरी की।

यह यात्रा सिर्फ दूरी की नहीं थी - यह परीक्षा थी हिम्मत, धैर्य, नेविगेशन स्किल्स और मानसिक मज़बूती की। खुले महासागर, खतरनाक मौसम और महीनों की एकाकी जिंदगी के बीच, इन दोनों ने भारत का तिरंगा पूरी दुनिया में लहराया।

उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि भारत की नारी शक्ति अब समंदरों में भी इतिहास लिख रही है।

image