भारतीय समुद्री तटों की रक्षा के लिए समर्पित, अदम्य साहस और अटूट निष्ठा के प्रतीक भारतीय तटरक्षक बल के वीर जवानों व अधिकारियों को ‘भारतीय तटरक्षक दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।
‘वयम् रक्षामः’ के मंत्र को जीवन-दृष्टि बनाकर राष्ट्र की तटीय सुरक्षा, समुद्री आपदाओं में राहत, मानव-जीवन की रक्षा तथा समुद्री पर्यावरण के संरक्षण में आपका योगदान वास्तव में अतुलनीय है। आपने अपने पराक्रम, अनुशासन और समर्पण से विश्व के समक्ष एक नई मिसाल स्थापित की है।
राष्ट्र आपकी अद्वितीय सेवाओं, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सदैव ऋणी रहेगा।
#indiancoastguardday