Delhi Missing Mystery: वर्ष 2026 के पहले 15 दिनों में दिल्ली में 800 से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना मिली। इनमें से लगभग दो-तिहाई मामले महिलाओं और लड़कियों के थे। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एक से 15 जनवरी के बीच कुल 807 लोग यानी औसतन प्रतिदिन 54 लोग लापता हुए। इनमें से 509 महिलाएं और लड़कियां जबकि 298 पुरुष थे।
'पीटीआई-भाषा' मिले आकंड़ों के अनुसार कुल लापता लोगों में से 191 नाबालिग जबकि 616 वयस्क थे। आंकड़ों के अनुसार, लगभग 572 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि पुलिस ने लापता लोगों में से 235 का पता लगा लिया है। आंकड़ों से पता चला है कि एक से 15 जनवरी तक प्रतिदिन औसतन 13 बच्चे लापता हुए। लापता कुल 191 नाबालिगों में से 146 लड़कियां थीं। लापता नाबालिगों में 169 किशोर (12 से 18 वर्ष) शामिल थे। इनमें से भी 138 किशोरियां जबकि 31 लड़के थे।