5 ساعة - ترجم

श्री गुरु रविदास विश्रामधाम मंदिर, करोल बाग में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर आयोजित उत्सव और शोभा यात्रा के शुभारंभ में सम्मिलित हुई।
आज ही माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के नाम पर किया है। विरासत और विकास का यह संगम हमारी गुरु परंपरा का सम्मान है।
दिल्ली में भी यही भावना कार्य का आधार है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल, सुदृढ़ आधारभूत ढांचा और सामाजिक सुरक्षा जैसे निरंतर प्रयास समाज के प्रत्येक परिवार के जीवन में सम्मान, अवसर और सुविधा का विस्तार कर रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री दुष्यंत गौतम जी, सांसद श्री योगेंद्र चांदोलिया जी और सुश्री बांसुरी स्वराज जी की उपस्थिति रही।
#gururavidasjayanti

image