10 Std - übersetzen

देवभूमि उत्तराखण्ड के पुण्यपावन तीर्थ हरिद्वार स्थित सप्तऋषि मैदान में आज ब्रह्मलीन करुणामूर्ति, भगवद्पादाचार्य परम्परा के दिव्य संवाहक, वैदिक सनातन धर्म-संस्कृति के तेजस्वी प्रवक्ता, पद्मभूषण अलंकरण से विभूषित, निवृत्त शंकराचार्य, परम पूज्य श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य, श्रोत्रिय-ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित परम गुरुदेव श्री स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि जी महाराज की पुण्य-स्मृतियों को अक्षुण्ण एवं चिरस्थायी स्वरूप प्रदान करने हेतु आगामी 04, 05 एवं 06 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले “गुरुदेव समाधि मन्दिर-मूर्ति स्थापना महोत्सव” के आयोजन के संदर्भ में भव्य पत्रकार वार्ता सम्पन्न हुई।
यह पत्रकार वार्ता भारत माता मन्दिर- समन्वय सेवा ट्रस्ट एवं भारत माता जनहित ट्रस्ट के अध्यक्ष, श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय-ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर परम पूज्य श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज "पूज्य आचार्यश्री जी" के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हुई।
पत्रकार वार्ता को पूज्य महामण्डलेश्वर श्री स्वामी अखिलेश्वरानन्द गिरि जी महाराज, पूज्य महामण्डलेश्वर श्री स्वामी ललितानन्द गिरि जी महाराज, भारत माता जनहित एवं समन्वय सेवा ट्रस्ट के सचिव श्री आई. डी. शास्त्री जी ने संबोधित किया। कार्यक्रम सचिव श्री पीयूष शर्मा ने त्रिदिवसीय महोत्सव के विविध आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं वैदिक अनुष्ठानों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
समारोह में पधारने वाले विशिष्ट एवं अति विशिष्ट अतिथियों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि इस दिव्य आयोजन में भारत गणराज्य के महामहिम 14वें राष्ट्रपति महोदय, विभिन्न राज्यों के महामहिम राज्यपाल महोदय, माननीय मुख्यमंत्रीगण, संत-महात्मा, धर्माचार्य, राष्ट्रीय स्तर के विशिष्ट जनप्रतिनिधि तथा अनेक प्रतिष्ठित विभूतियों का पावन आगमन होना है। साथ ही अतिथियों के स्वागत, आवास, सुरक्षा एवं आयोजन की व्यवस्थाओं से सम्बन्धित समस्त प्रबन्धों की सम्यक जानकारी भी मीडिया प्रतिनिधियों को प्रदान की गई।
इस अवसर प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र चौधरी जी एवं वरिष्ठ पत्रकारगण, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण तथा विविध समाचार संस्थानों से सम्बद्ध मीडिया बन्धुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
#भारत_माता_मंदिर
#समन्वय_सेवा_ट्रस्ट
#भारत_माता_जनहित_ट्रस्ट
#गुरुदेव_समाधि_मन्दिर

image