5 horas - Traduzir

अमेरिका ने सोमवार को भारत पर टैरिफ कम करने का ऐलान कर दिया है। टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। यह ऐलान डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की टेलीफोन पर बातचीत के बाद किया गया। ट्रंप ने कहा- मोदी के साथ फोन पर बातचीत में बड़ी ट्रेड डील पर सहमति बनी है। ट्रूथ सोशल पर किए अपने एक पोस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की, जिसमें दोनों के बीच अहम द्विपक्षीय व्यापार समझौता हुआ। ट्रंप ने मोदी को अपना “महान मित्र” और “अपने देश के शक्तिशाली व सम्मानित नेता” बताया।

image