3 часы - перевести

मुकेश अंबानी ने अपने पूर्व संस्थान ICT (UDCT), मुंबई को ₹151 करोड़ का ऐतिहासिक अनुदान दिया। यह केवल एक दान नहीं, बल्कि अपने शिक्षक प्रो. एम.एम. शर्मा (जिन्हें वे 'राष्ट्र गुरु' मानते हैं) के प्रति एक शिष्य की 'गुरु-दक्षिणा' थी।

यह इस संस्थान के इतिहास का सबसे बड़ा बिना शर्त (Unconditional) दिया गया ग्रांट है।इस राशि से भुवनेश्वर में प्रो. शर्मा के नाम पर एक नया 200 एकड़ का कैंपस और आधुनिक रिसर्च सेंटर बनेगा।

अंबानी ने 1970 के उस दौर को याद किया जब प्रो. शर्मा के पहले लेक्चर ने उनके सोचने का जरिया बदल दिया था। अंबानी का यह कदम सिखाता है कि आप सफलता की कितनी भी ऊँचाइयों पर पहुँच जाएँ, लेकिन अपनी जड़ों और अपने गुरुओं को कभी नहीं भूलना चाहिए।

image