5 horas - Traduzir

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को नई दिशा देने वाले चौरी-चौरा जनआंदोलन की 104वीं वर्षगांठ पर उन अमर वीरों को शत-शत नमन, जिन्होंने मातृभूमि की मुक्ति के लिए अपने प्राणों का अर्पण कर दिया।
1922 की वह ऐतिहासिक घटना न केवल जनता के आत्मसम्मान और स्वाभिमान का सशक्त उद्घोष थी, बल्कि स्वतंत्रता के संकल्प को जन-जन के भीतर प्रज्वलित करने वाला एक निर्णायक मोड़ भी साबित हुई।
राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले उन बलिदानियों के त्याग, साहस और अदम्य जिजीविषा का स्मरण हमें कर्तव्य, दृढ़ता और राष्ट्रधर्म की प्रेरणा देता रहता है।
कृतज्ञ राष्ट्र उनके अमर बलिदान के प्रति सदैव ऋणी रहेगा।
#चौरी_चौरा

image