5 horas - Traducciones

बिलासपुर में 6 महीने पहले कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) नाम के युवक की इंस्टाग्राम के माध्यम से रोशनी सूर्यवंशी (22) से मुलाकात होती है।
दोनों चैट के बाद कॉल पर एक दूसरे से बात करने लगते है और बहुत जल्दी ये रिश्ता प्यार में बदल जाता है।
सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले दो से तीन दिनों में दोनों के बीच किसी बात को लेकर खटपट होने लगती है।
इसी के चलते कामता अपनी गर्लफ्रेंड रोशनी को ब्लॉक कर देता है।
नाराज गर्लफ्रेंड 3 फरवरी की सुबह बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंचती है। इस दौरान दरवाजा खटखटाया, तो कामता ने दरवाजा खोला।
रोशनी ने उसे अपना फोन चेक करवाने के लिए बोला जिसे कामता ने मना कर दिया।
तभी रोशनी चाकू निकालकर कामता के ऊपर हमला कर देती है। बगल के रूम पार्टनर बाहर निकलते है तो देखते है कामता खून से लतपथ है।
उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है लेकिन डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते है।
रोशनी वहां से फरार हो जाती है, अगले ही घंटों में पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है। रोशनी अपना जुर्म कबूल करते हुए बताते है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे ब्लॉक करके किसी और लड़की से बात करने लगा था, इसलिए मार दिया।
#bilaspurnews #girlfriendboyfriendnews #shockingnews

image